मई 14, 2026 12:50 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत राजौरी में लड़कों के लिए 100 बिस्तरों वाला छात्रावास बनेगा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत पहली बार लड़कों के लिए 100 बिस्तरों वाला छात्रावास बनाया जा रहा है। यह छात्रावास नियंत्रण रेखा और सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों के लिए है। साढ़े चौबीस करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस छात्रावास का उद्देश्य दूरदराज के गांवों के छात्रों को बेहतर शैक्षिक और आवासीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसमें छात्रों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है।