अप्रैल 11, 2026 9:17 अपराह्न | Jaishankar

printer

यूएई दौरे पर विदेश मंत्री डॉ जयशंकर, भारतीय समुदाय से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज अपने संयुक्‍त अरब अमीरात दौरे की शुरूआत भारतीय समुदाय के सदस्‍यों से बातचीत के साथ की। उन्‍होंने पश्‍चिम एशिया संघर्ष के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों के कल्‍याण और सुरक्षा के लिए किए गए सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। डॉ० जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान संयुक्‍त अरब अमीरात के शीर्ष नेतृत्‍व से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग की समीक्षा करेंगे।