अप्रैल 8, 2026 8:12 अपराह्न | Jaishankar meets Bangladesh Foreign Minister Khalilur Rahman

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज दोपहर नई दिल्ली में बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान से मुलाकात की। बैठक में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विदेश सलाहकार हुमायूं कबीर भी उपस्थित थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्ष संबंधित द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से साझेदारी को गहरा करने के प्रस्तावों पर विचार करने के लिए सहमत हुए। दोनों पक्षों ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। मंत्रालय ने यह भी बताया कि आगे की आधिकारिक बैठकें शीघ्र ही आयोजित होंगी। विदेश मंत्री रहमान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाकात की।