अप्रैल 11, 2026 9:02 अपराह्न | Israeli attacks

printer

लेबनान में हिज़बुल्लाह के बुनियादी ढांचों पर इज़रायल के हमले, 3 की मौत

इस्राएल की सेना ने आज बताया कि उसकी वायु सेना ने लेबनान में हिजबुल्‍ला के बुनियादी ढांचों पर हमला किया है। यह हमला दक्षिणी लेबनान में चल रहे इस्राएल के सैन्‍य अभियान के साथ किया गया।
यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान में ईरान और अमरीका के बीच जारी शांति वार्ता के शर्त के रूप में ईरान ने हिजबुल्लाह पर इस्राएली हमलों को रोकने के लिए कहा है।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में तीन लोग मारे गए।