अप्रैल 9, 2026 5:57 अपराह्न | Iran's parliament

printer

ईरान के संसद अध्यक्ष ने इस्राएल के हमलों को लेकर दी चेतावनी

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर क़लिबफ़ ने चेतावनी दी है कि लेबनान में हिज़्बुल्लाह पर इस्राएल के लगातार हमलों के गंभीर परिणाम होंगे और इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह का युद्धविराम लेबनान पर भी लागू होता है और इस्राएल तथा अमरीका ने इसे नकार दिया है। इस सप्‍ताह के अंत में पाकिस्‍तान के इस्‍लामाबाद में प्रस्‍तावित शांति वार्ता में ईरान की ओर से श्री क़लिबफ़ संभावित वार्ताकार के रूप में भाग ले सकते हैं। इस दौरान वे अमरीका के उप-राष्ट्रपति जे डी वैंस से भी मिल सकते हैं।