ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमरीका के साथ बातचीत करने के अपने निर्णय को उचित ठहराया है और कहा है कि कूटनीति ने गरिमा बनाए रखना जरूरी है लेकिन ईरान अपने राष्ट्रीय अधिकारों की रक्षा करना जारी रखेगा।
ईरान की स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार श्री पेजेशकियान ने कहा कि कूटनीतिक बातचीत जारी रखते हुए ईरान अपने हितों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।
इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने, यूरेनियम के भंडारों, प्रतिबंधों में राहत और पश्चिम एशिया में महीनों से जारी संघर्ष के लिए क्षतिपूर्ति को लेकर बातचीत में गतिरोध बने रहने को देखते हुए, ईरान को नई चेतावनी जारी की है।