मई 1, 2026 12:14 अपराह्न

printer

आईपीएल: आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला डेल्‍ही कैपिटल्स से

आईपीएल क्रिकेट में, आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला डेल्‍ही कैपिटल्स से होगा। यह मैच जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि डेल्‍ही कैपिटल्स सातवें स्थान पर है।

कल रात, गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया। गुजरात टाइटन्स ने 156 रन का लक्ष्य सोलहवें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19 ओवर और दो गेंद में 155 रन पर सिमट गई। इस जीत के के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटन्स पांचवें स्थान पर है।