जापान में कल 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 53 मिनट पर प्रशांत महासागर में लगभग 20 किमी की गहराई पर था। जापान के मौसम विभाग ने भूकंप के बाद देश के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी दूसरे सबसे उच्च स्तर की चेतावनी है। तटीय क्षेत्रों में एक मीटर तक ऊंची लहरों का अनुमान है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
News On AIR | अप्रैल 21, 2026 7:20 पूर्वाह्न
जापान में आया 7.7 तीव्रता का भूकंप