अप्रैल 18, 2026 7:45 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 5 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटंस ने 181 रन का लक्ष्‍य 19 ओवर और 4 गेंद में ही हासिल कर लिया। शुभमन गिल को उनकी शानदार बल्‍लेबाजी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आज बंगलुरू में डेल्‍ही कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चेलेंजर्स बंगलुरू से होगा। यह मैच दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। एक अन्‍य मुकाबले में हैदराबाद में चेन्‍नई सुपर किग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।