अप्रैल 24, 2026 2:40 अपराह्न

printer

एक मई से पुद्दुचेरी से बेंगलुरु के लिए अतिरिक्त उड़ान सेवाएं शुरू करेगी इंडिगो

पुद्दुचेरी हवाई अड्डे ने कहा है कि इंडिगो पहली मई से पुद्दुचेरी से बेंगलुरु के लिए अतिरिक्त उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बेंगलुरु से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर उड़ान प्रस्थान करेगी और 11 बजकर 15 मिनट पर पुद्दुचेरी पहुंचेगी, जबकि वापसी उड़ान पुद्दुचेरी से सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर प्रस्थान करेगी और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके अलावा दोपहर में पुद्दुचेरी से 2 बजे उड़ान प्रस्थान करेगी और 3 बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगी। शाम के समय बेंगलुरु से 4 बजे उड़ान प्रस्थान करेगी और 5 बजकर 10 मिनट पर पुद्दुचेरी पहुंचेगी।

हवाई अड्डे के निदेशक के. राजशेखर रेड्डी ने कहा कि अतिरिक्त सेवाओं से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।