मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 3, 2024 1:03 अपराह्न | India's women power | Paris Olympics

printer

पेरिस ओलंपिक में आज होगा भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन

 

पेरिस ओलंपिक खेलों में आज 8वें दिन भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा। भारतीय खिलाडी निशानेबाजी, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, नौकायन और गोल्फ के मैदान में उतरेंगे। निशानेबाजी में मनु भाकर अपने तीसरे पदक के लिए 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में निशाना साधेंगी। मनु पेरिस ओलिंपिक मे पहले ही दो कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रच चुकी हैं।

 

तीरंदाज़ी में दोपहर दो बजे के करीब व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में दीपिका कुमारी का मुकाबला जर्मनी की मिशेल क्रोपेन से और भजन कौर का सामना इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा से होगा।

 

मुक्‍केबाजी में देर रात निशांत देव 71 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज़ का सामना करेंगे। यह मैच जीतकर निशांत भारत के लिए एक और पदक पक्का कर सकते है। गोल्फ में शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर तीसरे दौर में खेलेंगे। नौकायन में डिंगी स्पर्धा में नेथरा कुमानन और विष्णु सरवनन अपने मुकाबले खेलेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….