अप्रैल 12, 2026 8:09 पूर्वाह्न

printer

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल: केरल ब्लास्टर्स एफसी ने बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हराया

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में, केरल ब्लास्टर्स एफसी ने कल बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हराकर 2025-26 सीज़न में अपनी पहली जीत दर्ज की। अंक तालिका में केरल 4 अंक के साथ 13वें और बेंगलुरु एफसी पांचवें स्थान पर है।

इससे पहले, ईस्ट बंगाल एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 3-1 से हराया।

आज इंटर काशी एफसी का मुकाबला मोहम्मडन एससी से और मोहन बागान सुपर जायंट का मुकाबला पंजाब एफसी से होगा।