मई 13, 2026 6:48 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल आज से भूटान दौरे पर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल आज से भूटान के दौरे पर रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत-भूटान संबंधों को और मजबूत करना है। 51 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा और लोकसभा के सांसद और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल भूटान-भारत संबंधों के विभिन्न पहलुओं और दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेगा। प्रतिनिधिमंडल इस दौरान भूटान के राजा और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेगा।