मई 13, 2026 6:40 पूर्वाह्न

printer

सरकार ने जीडीपी आंकड़े जारी करने की तारीख बदलकर 7 जून की

सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी के अनंतिम अनुमानों और चौथी तिमाही के जीडीपी के त्रैमासिक अनुमान जारी करने की तिथि संशोधित करते हुए प्रत्येक वर्ष मई के अंतिम कार्य दिवस से बदलकर 7 जून कर दी है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कहा कि 7 जून को अवकाश होने पर अनंतिम अनुमान पिछले कार्य दिवस पर जारी किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि यह बदलाव आंकड़ों की गुणवत्ता को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।