अप्रैल 29, 2026 4:23 अपराह्न

printer

अस्थिर विश्व में भारतीय कूटनीति राष्ट्रीय हितों की रक्षा में तत्पर: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कहा कि अस्थिर और अशांत विश्व में भारतीय कूटनीति राष्ट्रीय हित सुरक्षित करने और राष्ट्रीय लक्ष्य हासिल करने के लिए तत्पर है। वे नई दिल्ली में आयोजित 11वें मिशन प्रमुख सम्मेलन में भारत के उच्चायुक्तों, राजदूतों और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. जयशंकर ने कहा कि सम्मेलन में पिछले दशक में विश्व के साथ भारत की भागीदारी के महत्वपूर्ण विस्तार को उजागर किया गया।