केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ0 जितेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि 2035 तक भारत अपना अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करेगा। इसका नाम भारतीय अंतरिक्ष केंद्र होगा। यह परियोजना भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो संचालित करेगा।
श्री सिंह ने आज शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र के दौरे के समय संवाददाताओं से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि पहले यह परियोजना 2030 तक पूरी होनी थी लेकिन गगनयान मिशन और कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई।