अप्रैल 15, 2026 8:19 अपराह्न

printer

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कुल निर्यात 4.22% बढ़कर 860 अरब डॉलर से अधिक हुआ

भारत का कुल निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में 4.22 प्रतिशत बढ़कर 860 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया। इसमें वस्तु और सेवा क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, आयात में लगभग 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 979 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया। इसके परिणामस्वरूप पिछले वित्त वर्ष में कुल व्यापार घाटा बढ़कर 119 अरब डॉलर से अधिक हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 94 अरब डॉलर से कुछ अधिक था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी अंतरिम आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान वस्तुओं का कुल निर्यात लगभग 441 अरब अमरीकी डॉलर का रहा।