मई 13, 2026 6:39 अपराह्न

printer

भारत-ओमान ने समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने पर चर्चा की

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ओमान के परिवहन, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सईद बिन हमूद अल मावली के साथ विस्तृत चर्चा की।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सोनोवाल ने कहा कि दोनों देश अपने सदियों पुराने समुद्री संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने और साझा आर्थिक विकास के साथ-साथ ओमान के बंदरगाहों में भारतीय भागीदारी बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की।