कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में, कल बाउरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक चारदीवारी गिरने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण हुई। दीवार के अचानक गिरने से वहां बैठे लोग मलबे के नीचे दब गए।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुर्घटना के बाद स्थल का दौरा किया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।