मई 11, 2026 8:43 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर तकनीकी विशेषज्ञों को शुभकामनाएं दी

गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर तकनीकी विशेषज्ञों और तकनीक -प्रेमी युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सरकार कई परिवर्तनकारी पहलों के माध्यम से नवाचार क्षमता का उपयोग करते हुए भारत के विकास को गति दे रही है। उन्होंने आशा व्‍यक्‍त की कि यह दिन सभी को देश की महानता की यात्रा को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।