अप्रैल 11, 2026 12:09 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

गृहमंत्री अमित शाह ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि फुले एक प्रख्यात शिक्षाविद थे जिन्होंने शिक्षा को सामाजिक सुधार का सबसे प्रभावी माध्यम माना।

श्री शाह ने कहा कि फुले ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया और उनके सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए। गृहमंत्री ने कहा कि सत्यशोधक समाज की स्थापना करके ज्योतिबा फुले ने समाज में समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दिया।