अप्रैल 12, 2026 7:59 पूर्वाह्न

printer

चीता संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चार शावकों का जन्म

मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस घटना को देश की चीता संरक्षण यात्रा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने बताया कि लगभग 25 महीने की मादा चीता, गामिनी-केजीपी 12, जो भारत में जन्मी दूसरी पीढ़ी का हिस्सा है, ने प्राकृतिक परिस्थितियों में सफलतापूर्वक चार शावकों को जन्म दिया।

मंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2022 में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत के बाद जंगल में यह पहला दर्ज जन्म है।