अप्रैल 29, 2026 10:06 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, निजी क्षेत्र में ई-वाहनों पर जोर

भारी उद्योग मंत्रालय ने निजी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों और ट्रकों को अपनाने के लिए आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की। उद्योग मंत्रालय के सचिव कामरान रिजवी ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें निजी क्षेत्र के हितधारकों द्वारा ई-बसों और ट्रकों को अपनाने में आने वाली चुनौतियों के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में वित्तीय और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारकों ने हिस्सा लिया।