अप्रैल 27, 2026 2:33 अपराह्न

printer

दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना, 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है अधिकतम तापमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

मौसम विभाग के रिज क्षेत्र स्टेशन पर 43 दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आयानगर स्टेशन पर 43 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड स्टेशन पर 42 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग स्टेशन पर 42 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस और पालम स्टेशन पर 41 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।