प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से वार्ता करेंगे। श्री क्रिस्टोडौलाइड्स कल नई दिल्ली पहुंचे। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
इससे पहले श्री क्रिस्टोडौलाइड्स मुंबई भी जा चुके हैं। उनके साथ विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस, परिवहन, संचार और निर्माण मंत्री एलेक्सिस वाफेडेस, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद श्री क्रिस्टोडौलाइड्स की यह पहली भारत यात्रा है।