मई 22, 2026 7:54 पूर्वाह्न

printer

कान्स फिल्म महोत्सव में हुआ एआई से बनी पहली फिल्म “हेल ग्राइंड” का प्रीमियर

कान्स फिल्म महोत्सव में कल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई से बनी एक नई फिल्म का प्रीमियर हुआ। “हेल ग्राइंड” नामक इस 95 मिनट की फिल्म को 15 लोगों की टीम ने केवल 14 दिन में तैयार की है। इस पर लगभग 5 लाख डॉलर की लागत आई है।

सैन फ्रांसिस्को के स्टार्टअप हिग्सफील्ड एआई ने इस फिल्‍म का बुधवार को ट्रेलर भी जारी किया। फिल्म की कहानी देवी-देवताओं और राक्षसों पर आधारित है। हिग्सफील्ड के संस्थापक एलेक्स मशराबोव ने कहा कि यह पहली एआई फिल्म है। यह फिल्‍म दर्शाती है कि एआई अब एक पूरी फिल्म में पात्रों की निरंतरता, दुनिया की सुसंगति और कथानक को बनाए रख सकती है।