अप्रैल 20, 2026 10:20 पूर्वाह्न

printer

आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लू चलने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अगले दो से तीन दिन तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍कल में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि ओडिशा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज रात तापमान सामान्‍य से अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कल तक कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।