मौसम विभाग ने आज पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी रह सकती है।
वही, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरलम, माहे, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अगले तीन दिन भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में आज गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने झारखंड, तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों तक तेज आंधी और गरज के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।