अप्रैल 23, 2026 8:32 अपराह्न | Heat wave alert

printer

कई राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कल दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान गरज के साथ वर्षा होने और बिजली गिरने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा है कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक रात में तापमान काफी ज्‍यादा रहेगा।