मई 10, 2026 2:14 अपराह्न

printer

ईडी मामले में संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम अदालत ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

गुरुग्राम की धनशोधन निवारण अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय की 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। निदेशालय ने कल संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ से सौ करोड़ रुपये से अधिक के वस्तु और सेवा कर-जीएसटी के लेनदेन में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था।

अरोड़ा को उनके आवास, उनसे जुड़ी संस्थाओं और हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड-एचएसआरएल के एक कार्यालय सहित उनके चार परिसरों की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया था। एचएसआरएल भी इस मामले में एजेंसी की जांच के दायरे में है।