गुजरात के कच्छ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सरदार पोस्ट पर आज शौर्य दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बल के वरिष्ठ अधिकारी और जवान गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जबकि बैंड प्रस्तुति के माध्यम से भी उन्हें नमन किया जाएगा। शौर्य दिवस हर वर्ष 9 अप्रैल को 1965 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शित असाधारण साहस और वीरता की स्मृति में मनाया जाता है।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 7:57 पूर्वाह्न
गुजरात: कच्छ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सरदार पोस्ट पर शौर्य दिवस मनाया जाएगा