गुजरात सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक का समर्थन करती है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बनी संयुक्त संसदीय समिति ने आज दूसरे दिन गुजरात के गांधीनगर में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की।
इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात सरकार ने समिति के सामने एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी, जिसमें ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के फायदों के बारे में बताया गया।
इस बीच, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विरोध किया और समिति के सामने अपनी प्रतिक्रियाएँ रखीं।