मई 1, 2026 1:19 अपराह्न

printer

ग्रेट निकोबार परियोजना: आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेश के संतुलन का उदाहरण

सरकार ने कहा है कि ग्रेट निकोबार परियोजना इस बात का उदाहरण है कि समग्र विकास किस प्रकार आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेश को संतुलित कर सकता है। सरकार ने कहा कि यह परियोजना ग्रेट निकोबार की रणनीतिक स्थिति का लाभ उठाकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, समुद्री और रक्षा उपस्थिति को मजबूत करती है, साथ ही मजबूत पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों और जनजातीय कल्याण तंत्रों को भी शामिल करती है। इसमें एक ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, 450 मेगावाट क्षमता वाला गैस-सौर ऊर्जा संयंत्र और एक नियोजित टाउनशिप शामिल है।