सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रहे उस वीडियो को खारिज किया है जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक निवेश प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि एक बार 22 हजार रूपए की रकम जमा करने से हर माह 15 लाख रूपए तक की आय सृजित हो सकती है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने यह स्पष्ट किया है कि यह वीडियो फर्जी और एआई संचालित है। इकाई ने कहा है कि सरकार ने ऐसे किसी निवेश प्लेटफॉर्म या योजना का समर्थन नहीं किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी संदिग्ध लिंक को न खोले और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही पुष्टि करें।
News On AIR | अप्रैल 28, 2026 12:57 अपराह्न
सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जुड़े निवेश प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने वाले वीडियो का खंडन किया