अप्रैल 23, 2026 8:22 अपराह्न | Human Rights

printer

मानवाधिकार विषय पर लघु फिल्म बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका, एनएचआरसी की पहल

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मानवाधिकारों पर आधारित लघु फिल्मों की 12वीं वार्षिक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। आयोग का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय नागरिकों के ऐसे प्रयासों को प्रोत्‍साहित करना है जो मानवाधिकारों के संरक्षण से जुडी फिल्‍में बनाते हैं। आयोग के अनुसार प्रथम पुरस्‍कार के अंतर्गत दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्‍कार के लिए डेढ लाख और तृतीय पुरस्‍कार के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे।