अप्रैल 28, 2026 1:21 अपराह्न

printer

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी सलीम डोला को तुर्किए से लाया गया भारत

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी और कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को आज सुबह भारत लाया गया। खुफिया और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से चलाए गए समन्वित अभियान के बाद यह प्रत्यर्पण किया गया।
 
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो ने तुर्किए से सलीम डोला की वापसी सुनिश्चित करने में बड़ी सफलता हासिल की है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार के ड्रग कार्टेल को कुचलने के अभियान के अंतर्गत, देश की एजेंसियों ने वैश्विक एजेंसियों के साथ मिलकर सीमाओं के पार भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। उन्होंने कहा कि ड्रग सरगना चाहे कितनी भी छिपने की कोशिश करें, उन्हें कोई सुरक्षित जगह नहीं मिलेगी।