अप्रैल 9, 2026 2:23 अपराह्न

printer

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमरीका के रक्षा उप सचिव माइकल पी.डफी से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज अमरीका के वाशिंगटन में रक्षा खरी और रखरखाव के लिए अमरीका के रक्षा अवर सचिव माइकल पी.डफी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक का उद्देश्य भारत और अमरीका की प्रमुख रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाना है। इसमें सह-उत्पादन, रखरखाव और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

श्री मिसरी ने उद्योग और सुरक्षा ब्यूरो के अमरीकी उप सचिव जेफरी केसलर और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के अमरीका के उप सचिव विलियम किम्मिट से भी मुलाकात की। श्री जायसवाल ने बताया कि चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार और रणनीतिक तथा उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश को बढ़ावा देने और उभरते निर्यात नियंत्रण ढांचों पर विचारों का आदान-प्रदान करने पर बल दिया गया।