अप्रैल 9, 2026 11:53 पूर्वाह्न

printer

हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एलब्रिज कोल्बी के साथ चर्चा की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमरीका के पेंटागन में अमरीकी युद्ध नीति अवर सचिव एलब्रिज कोल्बी के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों पर चर्चा की। श्री मिसरी ने भारत-अमरीका रक्षा नीति समूह की बैठक के दौरान नई दिल्ली में हुई अपनी हालिया मुलाकात के बाद आज अवर सचिव से मुलाकात की।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी तीन दिन के अमरीका के दौरे पर हैं। यह दौरा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के इसी वर्ष फरवरी में वाशिंगटन दौरे के बाद हो रहा है और दोनों पक्षों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है।