मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 3, 2024 9:50 पूर्वाह्न | Foreign Minister Dr. S.  Jaishankar | Kazakhstan | SCO

printer

कजाकिस्तान पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व और भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे   

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कजाकिस्तान के अस्ताना पहुंच गए हैं। वह कल होने वाले शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व और भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। कजाकिस्तान के उप विदेश मंत्री अलीबेक बाकायेव ने डॉ. जयशंकर के आगमन पर उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्री ने कल कजाकिस्तान के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री मूरत नर्टलू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी और विभिन्न प्रारूपों में मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। दोनों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

शिखर सम्मेलन में पिछले दो दशकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, बहुपक्षीय सहयोग की स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

एससीओ में भारत की प्राथमिकताएं प्रधानमंत्री के सिक्योर यानि एसईसीयूआरई एससीओ के दृष्टिकोण पर आधारित हैं।एसईसीयूआरई का मतलब सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से है। भारत ने एससीओ की अपनी पहली अध्यक्षता के तहत पिछले साल 4 जुलाई को वर्चुअल माध्‍यम से एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक की मेजबानी की थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है