वित्तीय खुफिया इकाई-एफआईयू और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने सूचनायें साझा करने और समन्वय बढ़ाने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इससे दोनों एजेंसियों को परिचालन संबंधी जानकारी विकसित करने और वित्तीय अपराधों की रोकथाम, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा और संपत्ति वसूली में आसानी होगी। मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य दोनों एजेंसियों को राष्ट्रीय स्तर पर धोखाधड़ी का पता लगाने के प्रोटोकॉल को मजबूत करने के लिए सशक्त प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने में सक्षम बनाना है। यह समझौता, साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए वित्तीय संस्थानों को दिशा-निर्देश और चेतावनी संकेतक विकसित करने और आगे बढाने में भी सहायक होगा।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 6:52 अपराह्न | FIU and Indian Cyber Crime Coordination Centre
एफआईयू और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने सूचनायें साझा करने और समन्वय बढ़ाने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए