उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज एक आवासीय सोसाइटी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह करीब साढे आठ बजे हुई। संवाददाताओं से बातचीत में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग इमारत की नौवीं मंजिल के उस फ्लैट में लगी, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
News On AIR | अप्रैल 29, 2026 1:01 अपराह्न
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की एक आवासीय सोसाइटी में लगी आग,कोई हताहत नहीं