कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भविष्य निधि (ईपीएफओ) निकासी प्रक्रिया को स्वचालित बनाने पर काम कर रहा है। ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार अंतिम निकासी के स्वतः निपटान की भी शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन नियोक्ता बदलने की स्थिति में भविष्य निधि खातों के स्वतः निपटान और स्वतः हस्तांतरण के लिए काम कर रहा है। वर्तमान में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सात करोड़ से अधिक अंशदाता हैं।
News On AIR | मई 13, 2026 7:02 अपराह्न
ईपीएफओ जल्द ही निकासी के स्वतः निपटान की शुरुआत करेगा