पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में आज विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे की हालत में सदन में उपस्थित होने का आरोप लगाया।
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा में सभी विधायकों की शराब जांच कराने की मांग की। बाद में अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री और सभी विधायकों की तत्काल शराब जांच और डोप जांच कराने का आग्रह किया।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के एक विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शराब के नशे में विधानसभा पहुंचे थे।
आम आदमी पार्टी – आप सरकार ने राज्य के श्रमिक वर्ग को सम्मानित करने के लिए आज मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।