अगस्त 17, 2025 1:25 अपराह्न | DurandCup | East Bengal | MohunBaganSuperGiants

printer

डूरंड कप फुटबॉल: क्वार्टर फाइनल में मोहन बागान सुपर जायंट्स और ईस्ट बंगाल होंगे आमने-सामने

डूरंड कप फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में आज मोहन बागान सुपर जायंट्स का मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल से होगा। यह मैच शाम सात बजे कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा। दोनों टीमें ने ग्रुप चरण के सभी मैचों में जीत दर्ज की है।

 

ईस्ट बंगाल ग्रुप ए में पूरे नौ अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, वहीं मोहन बागान ने ग्रुप बी में इतने ही अंक हासिल किए हैं। दूसरे क्वार्टर फ़ाइनल में आज शाम 4 बजे जमशेदपुर एफसी का सामना डायमंड हार्बर एफसी से होगा।