विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल होने वाले ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के शिखर सम्मेलन से पहले आज शाम नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने आपसी हित के बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की।