मई 1, 2026 6:39 अपराह्न | self-enumeration.

printer

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने स्व-गणना के माध्यम से जनगणना में अपना विवरण दर्ज किया

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज स्व-गणना के माध्यम से जनगणना में अपना विवरण दर्ज किया। राजधानी दिल्ली के सभी वार्डों में जनगणना 2027 अभियान आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री संधू ने बताया कि यह डिजिटल पहल नागरिकों को अपने घर की जानकारी सीधे जमा करने की सुविधा देती है, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि प्रत्येक निवासी की सही गणना हो।

वहीं, मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि यह प्रक्रिया आसान और सुरक्षित है जिससे प्रत्‍येक नागरिक सहजता से इस अभियान से जुड़ सकता है। उन्‍होंने दिल्‍ली के सभी नागरिकों से स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने और जनगणना का समर्थन करने का आग्रह किया।