अप्रैल 9, 2026 7:11 अपराह्न | Delhi government minister Manjinder Singh Sirsa

printer

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 4.5 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया

दिल्ली सरकार में मंत्री और राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ख्याला इलाके में स्थित विष्णु गार्डन में लगभग 4.5 करोड़ की लागत से जुड़े नौ विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मीडिया से बातचीत मे श्री सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओ मे पीने के पानी की लाइन, सीवरेज की लाइन, और नई सड़कों का निर्माण कार्य शामिल है।