दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक परिवहन और ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ में ‘मेट्रो मंडे’ अभियान के तहत मेट्रो से यात्रा की। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने सभी निवासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने और अंतिम छोर तक सम्पर्क में सुधार सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
दिल्ली मेट्रो आज निजी वाहनों के स्थान पर मेट्रो को अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अतिरिक्त ट्रेन चला रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कहा कि यह निर्णय मौजूदा परिस्थितियों में ऊर्जा दक्षता, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने में सार्वजनिक परिवहन की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।