रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि बैठक के दौरान रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत होगी। दोनों नेता बदलते सुरक्षा परिदृश्य के संदर्भ में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
रक्षा मंत्री के अक्टूबर 2023 में रोम की यात्रा के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को गति मिली है। इटली के रक्षा मंत्री की भारत की यह पहली यात्रा है।
जनवरी 2026 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर बढ़ते रणनीतिक सहयोग को दर्शाते हैं। इससे पारस्परिक हित के क्षेत्रों में रक्षा औद्योगिक सहयोग को गति मिल रही है।