रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व श्रम दिवस के अवसर पर देशभर के श्रमिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में श्रमिकों के कठिन परिश्रम, समर्पण, अटूट संकल्प और अमूल्य योगदान की सराहना की।
रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चार व्यापक श्रम संहिताओं के लागू होने से श्रमिकों को बेहतर वेतन, बेहतर सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कल्याण सुनिश्चित हुआ है।